कहा कर रही है, पंजाब सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश
भोपाल,26 नवंबर(राजदार टाइम्स ब्यूरो): पंजाब सरकार पर एक बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि यह पंजाब में हो रहा आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि कांग्रेस का फिक्स आंदोलन है। पंजाब का किसान आंदोलन फिक्स है। यह बात मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। किसान आंदोलन के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। यह सरकार के इशारे पर हो रहा है। सब कुछ पहले से फिक्स है। किसान समझ चुका है कि पंजाब सरकार नौजवान किसानों को धोखा दे रही है। 

Previous articleकिसानों को बढऩे दिया जाए दिल्ली की तरफ
Next articleगर्व की बात: भारतीय मूल के सांसद ने ली न्यूजीलैंड में संस्कृत शपथ