चण्ड़ीगढ़,26 नवंबर(राजदार टाइम्स): शांतिमय ढ़ंग से प्रदार्शन करने दिल्ली जा रहे किसानों पर बल प्रयोग करना व उन्हें रोकना सरासर गल्त है। किसानों को अपनी आवाज दिल्ली तक पहुँचाने के लिए आगे बडऩे देना चाहिए। यह अपील पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से की है। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसानों के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है। किसान गत लगभग दो माह से किसान शांति शांतिमाय ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लगाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली जा रहे हैं। जिन्हें हरियाणा सरकार द्वारा रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं, जोकि सरासर गल्त हैं।

Previous articleकिसानों के समर्थन में आए केजरीवाल
Next articleकिसान आंदोलन पर, यह क्या बोले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री