कहा वाटर कैनन चलाना गलत, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं किया ट्वीट
दिल्ली,26 नवंबर(राजदार टाइम्स): आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया है। ट्वीट कर उन्होंने कृषि कानूनों की खिलाफत की और किसानों को सही बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट पर लिखा कि केंद्र सरकार के तीनों बिल किसान विरोधी हैं। यह बिल वापस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाया जा रहा है। किसानों पर यह जुर्म बिलकुल ग़लत है, कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का संवैधानिक अधिकार है। सरकार ने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर सील कर दिया है। मगर किसानों ने भी सभी बाधाओं को तोड़ते हुए अपना रास्ता बना लिया हैं और वह दिल्ली की तरफ बड़ रहे हैं। दिल्ली जाने के लिए आगे बढ़ते किसान अंबाला और कुरुक्षेत्र में पुलिस से भिड़ चुके हैं। 

Previous articleआंदोलन किसानों का
Next articleकिसानों को बढऩे दिया जाए दिल्ली की तरफ