कहा, देशवासियों की शुभकामनाए भी रही साथ
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स)
: भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने ओलिंपिक गेम्ज की खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ओलंम्पिक गेम्ज में खिलाड़ीयों की ऊंची प्रतिभा, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की हौंसला अफ्जाई तथा देशवासियों की शुभकामनाओं सदका भारत ने शानदार जीत अर्जित कर 7 मैडल भारत की झोली में डाले हैं। खन्ना ने कहा कि देश के खिलाड़ीयों का मनोबल बढ़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने टीमें भेजने से पहले तथा खेलों की समाप्ती के बाद खिलाड़ीयों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया है। इसी के साथ भारत सरकार की बेहतर खेल नीति व देशवासियों की शुभकामनाओं के चलते भारत के खिलाड़ीयों ने सभी खेलों में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। खन्ना ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय हॉकी टीम ने 41 वर्षों के पश्चात ओलम्पिक्स गेम्ज में पदक हासिल किया है। महिला हॉकी टीम पहली बार इस मुकाप पर पहुंची है। जिसके चलते भारत का नाम विश्व में रोशन हुआ है। इस मौके पर खन्ना ने खिलाड़ीयों व देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारत सरकार का धन्यवाद किया।

Previous articleਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਲਿੰਕ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰੀ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਨੁਹਾਰ ਬਦਲੀ: ਸੁੰਦਰ ਸ਼ਾਮ ਅਰੋੜਾ
Next articleपाकिस्तान की नापाक करतूत, अमृतसर के पास ड्रोन से गिराए आईईटी व ग्रेनेड