केशव प्रसाद मौर्य व पाठक बने उप मुख्यमंत्री
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनके कई मंत्री भी रहे मौजूद
लखनऊ,(राजदार टाइम्स ब्यूरो):
कुछ दिनों पहले हुए पाँच राज्य के विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत तथा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है। योगी आदित्यनाथ ने आज अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक के साथ 50 मंत्रियों शपथ ली। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं। शपथ ग्रहण के बाद शाम को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल की पहली बैठक होने जा रही है। इनके साïथ 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभारी और 20 राज्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की। योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री के बाद स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। दो-दो मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई गई। स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्रियों के बाद चार-चार राज्य मंत्रियों ने एक साथ शपथ ग्रहण की।

उप मुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को बनाया गया है।
कैबिनट मंत्री
जबकि स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जय वीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल नंदी, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जतिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद को कैबिनट मंत्री बनाया गया है।
स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री
नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीष चंद यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र शामिल है।
बनाए गए राज्य मंत्री
मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटीक, संजीय गौंड, बलदेव सिंह औलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मुन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान वाल्मीकि, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर गुरु, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम शामिल है।

Previous articleमुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान का एक और बड़ा फैसला
Next articleਲੜਕੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਮੌਕੇ ਕਰਵਾਇਆ ਢਾਡੀ ਦਰਬਾਰ