विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी के साथ दीप प्रज्वलित कर खिलाई मिठाईयां

भागलपुर,(राजदार टाइम्स ब्यूरो): हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज सेवक चांद झुनझुनवाला तथा प्रशासन द्वारा साथ में मिल कर दीपावली का त्योहार मनाया गया। चांद झुनझुनवाला ने कहा कि हम सब सुरक्षित दिवाली तभी मना पाते हैं, जब हमारे पुलिस व सेना के जवान अपने घर परिवार से दूर रह कर हम सभी की सुरक्षा में कार्यरत रहते हैं।

उनके इस समर्पण त्याग को हमें प्रोत्साहित देते हुए उन्हें अपना परिवार मानते हुए उन्हें भी अपने पर्व त्यौहार में परिवार की तरह शामिल करना चाहिए। चांद झुनझुनवाला द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ में दीपावली का यह त्यौहार मनाया गया। जिसमें विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी पुलिस प्रशासन और जवान के साथ दीपावली का दीप प्रज्वलित कर यह त्यौहार मनाया गया एवं उन्हें मिठाईयां भी खिलाई गई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी भी हर वर्ष दीपावली पर कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन के साथ जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाते हैं। हमें भी अपने हर पर्व त्यौहार पर उन्हें भी शामिल करना चाहिए।

 

Previous articleराष्ट्रहित में प्राणों की आहुति देकर सैनिक निभाता है अपना सैन्य धर्म : विधायक जोगिंदर पाल
Next articleयोग्य व्यक्ति वोट बनवाने के लिए 30 नवंबर तक बीएलओज या ईआरओज कार्यालय में जमा करवा सकते हैं फार्म : अपनीत रियात