जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल व कार्यकारी मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
हरिद्वार,(राजदार टाइम्स ब्यूरो):
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में करवाए जा रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँचे देश के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू का राज्यपाल व कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देश के उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से रवाना होने के बाद वह देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पहुंच गए हैं। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपराष्ट्रपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नवस्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन और एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण करेंगे। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पंड्या ने बताया कि उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे अनेक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यहां गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दक्षिण एशियाई देश शांति एवं सुलह संस्थान का किया उद्घाटन
बताया गया कि इस संस्थान के निर्माण का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बीच आपसी सद्भाव, समन्वय में और बेहतर संबंध स्थापित बनाए रखना है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ बाल्टिक स्टडीज अंतर्गत दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल हमारी और बाल्टिक देशों की संस्कृति मजबूत होगी, बल्कि औपनिवेशिक काल के कारण दबी विरासतों के लिये अनुसंधान भी प्रोत्साहित होंगे। भारत के सांस्कृतिक संबंध एशिया के सभी देशों से रहे हैं। सभी क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति का परचम लहरा रहा है।