प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने लिया भाग

कहा, करता है व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत

फतेहपुर,(राजदार टाइम्स):  आदर्श व्यापार मंडल की प्रादेशिक बैठक आईटीआई रोड स्थित एक लॉज में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने भाग लिया। बैठक में व्यापारी हितों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। प्रदेश के रिक्त पदों को भरकर जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर सुशील उपाध्याय जौनपुर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंबुज गर्ग प्रयागराज, उपाध्यक्ष ज्ञानू द्विवेदी चित्रकूट, मंत्री सुशील पांडे लखनऊ, संगठन मंत्री गौरव खन्ना एवं विजय वर्मा कानपुर, प्रचार मंत्री राजेश सिंह सैनी उन्नाव को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गये सुशील उपाध्याय का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। वही प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि बहुत जल्द पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार कर दिया जाएगा। साथियों ने कहा व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के मनमानी पूर्ण रवैया से व्यापारी बहुत आक्रोशित हैं और अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारी तैयार है। उन्होंने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। बावजूद इसके व्यापारियों का ही उत्पीड़न होता है। साथियों ने व्यापारी दुर्घटना बीमा एवं जीएसटी के लिए भी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। इस दौरान महा संत बाघम्बरी अखाड़ा अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। साथी संदिग्ध मृत्यु को सनातन धर्म की अपूर्ण बताते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इस अवसर पर सुशील मिश्रा, मनीषा गुप्ता, उपासना सिंह, राजेश गुप्ता, अनिल सिंह, राधेश्याम गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, इंद्रेश श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Previous articleਬਾਲਾਂ ਦੀ ਘਰ ਆਧਾਰਤ ਦੇਖਭਾਲ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਸ਼ਹਿਰੀ ਆਸ਼ਾ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਸਿਖਲਾਈ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ
Next articleसेवा के पुंज थे भाई कन्हैय्या : अविनाश राय खन्ना