किसान अपनी जिद्द पर अड़े, कहा रहेगा जारी संर्घष कानून रद्द होने तक  
दिल्ली (सिंधू बाडर),27 नवंबर(राजदार टाइम्स): पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच के लिए रास्ते में आने वाली सभी बंधाओं को पार करते हुए दिल्ली के पास पहुँच गए हैं। रास्तों में पुलिस द्वारा लगाए गए सभी बेरिकेट्स तोड़ दिए हैं। बताया जा रहा है कि किसानों का इस दौरान पुलिस के साथ टकराव भी हुआ। बुधवार रात से ही पंजाब से किसान दिल्ली की तरफ बड़ रहे हैं।
उधर समाचार प्राप्त हो रहा है कि पंजाबी एकता पार्टी के अध्यक्ष व आप के बागी विधायक सुखपाल खैहरा, पिरमल सिंह, जगदेव सिंह कमालू तथा अकाली दल के बागी विधायक परमिंददर सिंह ढींडसा को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भी किसानों के पक्ष में कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे थे। सूचना तो यह भी है कि गिद्दड़बाहा के कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को भी हरियाणा के रतिया में हिरासत में ले लिया गया, वह भी किसानों के साथ दिल्ली प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे थे। किसानो ने दिल्ली धरने में जाने के लिए विभिन्न बार्डरो पर डाली गई मिटिट्यों की ढ़ेर को हटा दिया। उधर चंडीगढ़़-अंबाला हाईवे से भी किसान दिल्ली की ओर जा रहे हैं। इससे इस मार्ग पर यातायात जाम की हालत है। किसानों ने पुलिस नाका व बेरिकेट्स तोड़ डाले और हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गए।
हरियाणा बार्डर पर दिल्ली कूच के लिए सुबह से किसान भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। विभिन्न जगहों पर आज भी बार्डर सील होने की खबर है। पूरे पंजाब से किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। वहीं पर ही रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी तैनात हैं।
बताया जा रहा है कि अमृतसर से भी काफी संख्या में किसान दिल्ली की ओर रवाना हुए। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने कहा कि जब तक कानून रद्द नहीं किया जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा।  सरकार से अपना हक लेने के लिए किसान किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

Previous articleवेस्ट मैटीरियल से गैस वैलडिंग मशीन का किया वर्किंग माडल तैयार
Next articleमंत्री अरोड़ा के प्रयासों से फगवाड़ा रोड के दुकानदारों को मिली राहत