बताया जा रहा है 13 सौ साल पुराना
पेशावर,20 नवंबर। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी स्वात जिले के एक पहाड़ पर की गई खोज पर पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने लगभग 13 सौ वर्ष पहले बने एक हिंदू मन्दिर को ढूंढ निकाला है। कहा जा रहा है कि बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मन्दिर का पता लगा। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने खोज की घोषणा करते हुए बताया कि यह मन्दिर भगवान विष्णु का है। जानकारी देते हुए पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने बताया कि यह मन्दिर लगभग 13 सौ वर्ष पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था। हिंदू शाही या काबुल शाही (850-1026 ई) एक हिंदू राजवंश था। जिसने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर पश्चिम भारत में शासन किया था। खुदाई के दौरान, पुरातत्वविदों को मन्दिर स्थल के पास छावनी और जहां पहरेदार रहते थे, उसे मिलते निशान भी मिले। विशेषज्ञों को मन्दिर के पास एक पानी का कुंड भी मिला, जोकि बताया जा रहा है कि वहां हिंदुओं द्वारा पूजा से पहले स्नान किया जाता था।
स्वात जिला हजार साल पुराने पुरातत्व स्थलों का घर है और क्षेत्र में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान पाए गए हैं। इटली के पुरातत्व मिशन के प्रमुख डॉ.लुका ने कहा कि स्वात जिले में मिला गंधार सभ्यता का यह पहला मन्दिर है। स्वात जिले में बौद्ध धर्म के भी कई पूजा स्थल स्थित हैं। स्वात जिला पाकिस्तान के शीर्ष 20 स्थलों में से एक है जोकि प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों जैसे हर तरह के पर्यटन का घर है।

Previous articleमॉडर्न ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव 25 नवंबर दिन बुधवार को
Next articleकेंद्र ने बिक्रम मजीठिया की जेड श्रेणी सुरक्षा ली वापस, लगा झटका अकाली दल को-