सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मी यानि कोरोना वॉरियर्स को टीका दिया जाएगा
दिल्ली,21 नवंबर(राजदार टाइम्स): जैसे-जैसे कोरोना वायरस वैक्सीन के मिलने की उम्मीद बढ़ रही है। लोगों की उत्सुकता भी वैसे-वैसे बढ़ रही है। वैक्सीन कब तक तैयार होकर लोगों तक पहुंचना शुरू हो जाएगी, अब लोग ये जानना चाहते हैं। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने हाल ही में बताया कि किन लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन पहले दी जाएगी और क्यों? उन्होंने बताया कि वैक्सीन के क्षेत्र में हम तेजी से काम कर रहे हैं। भारत वैक्सीन को बनाने में विश्व के किसी भी देश से पीछे नहीं हैं। अगाी वर्ष 2021 की शुरुआत में भारत में वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। कोरोना वैक्सीन जब बन कर तैयार हो जाएगी, तो सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों (65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों) को प्राथमिकता दी जाएगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि अगले वर्ष 2021 जुलाई-अगस्त तक 40-50 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। इनके वितरण की भी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मौजूदा हालात व वायरस की मारक क्षमता को देखते यह निर्णय लिया गया है कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मी यानि कोरोना वॉरियर्स को टीका दिया जाएगा। इसके बाद 65 साल से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। फिर 50-65 साल की आयु वाले लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को मास्क और शारीरिक दूरी को पूरा ध्यान रखना चाहिए। लगातार हाथ धोते रहना चाहिए। तभी इस जानलेवा वायस से बचा जा सकता है।

Previous articleਸੰਘਵਾਲ ਸੰਸਾਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਆਪ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ
Next articleकिया तलब पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को, भारत सख्त, नगरोटा आतंकी साजिश पर