मुंबई,21 नवंबर(राजदार टाइम्स): दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला रहा है ड्रग्स एंगल। इस केस में कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। कई बड़े नाम अभी भी इस केस में जुड़ते नजर आ रहे हैं। केस की जांच काफी लंबे समय से जारी है। अब इसकी ग्रिफ्त में कमीडियन भारती सिंह भी आ गई हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का छापा कमीडियन भारती सिंह तथा हर्ष लिंबाचिया के घर पर पड़ा है। भारती सिंह का नाम इस केस में शामिल होना उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा है। मुंबई में कमीडियन भारती सिंह के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का छापा पड़ा है। गौर हो कि ड्रग्स केस से जुड़े मामले की जांच करने को लेकर एनसीबी की टीम भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के फ्लैट तक पहुंच चुकी है। वहीं उनसे इस केस से जुड़े कई पहलुओं पर सवाल किए जाएंगें। इस मामले में सुशांत की महिला मित्र (गर्लफ्रेंड़) रहीं रिया चक्रवर्ती से लेकर दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह जैसे नाम के बाद से लगातार अब तक यह सिलसिला जारी है।

Previous articleकेंद्र ने बिक्रम मजीठिया की जेड श्रेणी सुरक्षा ली वापस, लगा झटका अकाली दल को-
Next articleਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਕਿਸਾਨ ਮਜਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਧਰਨੇ ਦਾ ਦੇਵੇਗੀ ਸਾਥ : ਘੁੰਮਣ